मदद में भी साजिस

क्या किसी भी देश के लिये यह बात ज्यादा आवश्यक होती है कि भले उसके नागरिक मरे लेकिन उसका झुठी शान को बनाये रखे यह बात पाकिस्तान के उपर ज्यादा सुहाती है। आज बाढ़ की चपेट मे आकर पाकिस्तान का लगभग 80 % हिस्सा डूब मे है लेकिन पाकिस्तान है कि उनकी सुरक्षा की ना सोचकर अभी भी भारत की तरफ से की गई मदद की पेशकश पर शक जता रहा है।
यह बात सोचने योग्य है कि जो विपदा के समय जो भी जिस प्रकार की मदद करे उससे सहायता को स्वीकार कर लेना चाहिए कम से कम उस दुख की घड़ी में कुछ दुख तो कम होगा साथ ही मदद के अलावा हो सकता है कि दोनों देशों के बीच फिर भाईचारे के संबंध काबीज़ हो। लेकिन ऐसा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी नही चाहते तभी तो उन्होने भारत द्वारा की गई मदद की पेशकश मे भी राजनीतिक साजिश की तरह देख रहे है।


Comments
Post a Comment